खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गाँव निवासी एक पिता ने बरवारतनपुर निवासी अपनी बेटी की मौत के बाद पिता के तहरीर पर पति सहित 6 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुर गांव निवासी भभूती मुसहर की बेटी संतोषी की शादी खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गाँव निवासी छट्ठू पुत्र तुलसी के साथ कुछ वर्ष पहले हुई थी, दोनों से दो बच्चे हैं। पिता ने जून माह में पुलिस को दिए तहरीर मे बताया था की संतोषी का पति शराब पीकर अक्सर अपने पत्नी से मारपीट करता था, इसमें उसके सास, ससुर आदि भी उत्पीड़ित करते हैं, इससे अजिज आकर संतोषी ने 5 जून 2022 को फंदे से लटककर जान दे दिया था। घर वालों ने चुपके से शव जला दिया था। पुलिस ने मृतका के पति सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने इस मुकदमे में वांछित ढुनमुन व भोली निवासीगण वरवारतनपुर को एसआई जियालाल कन्नौजिया, सिपाही विरेन्द्र यादव, विश्वजीत यादव, अरुण कुमार की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…