News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: सौहार्द एवं समरसता के साथ मनाए होली- एडीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 15, 2022  |  5:35 PM

786 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सौहार्द एवं समरसता के साथ मनाए होली- एडीएम
  • होली पर्व पर शांति-व्यवस्था के लिए 17 मजिस्ट्रेट नामित

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए 17 मजिस्ट्रेट को तैनात किया है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक...

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष होलिका दहन का त्योहार दिनांक 17 मार्च को एवं होली का त्योहार 18 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान होलिका दहन स्थल को लेकर कभी कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है तथा होली के दिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की जाती है तथा शबे बारात दिनांक 19 मार्च 2022 को है जिसके दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारीगणों को थाना वार मजिस्ट्रेट नामित किया जाता है।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मांधाता सिंह तहसीलदार कसया, आशीष कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार कसया, सुमित कुमार तहसीलदार हाटा, सुनील कुमार सिंह नायब तहसीलदार हाटा, नरेंद्र राम तहसीलदार कप्तानगंज, रवि यादव नायब तहसीलदार कप्तानगंज, राजीव मोहन त्रिपाठी खंड विकास अधिकारी खड्डा, कृष्ण गोपाल तिवारी तहसीलदार खड्डा, विनीत कुमार यादव खंड विकास अधिकारी नेबुआ नौरंगिया, दिनेश कुमार तहसीलदार पडरौना, सुशील कुमार अग्रहरि खंड विकास अधिकारी पडरौना, राम विलास प्रसाद एडीओ पंचायत पडरौना, राजीव कुमार खंड विकास अधिकारी बिशनपुरा, मनोज कुमार शर्मा खंड विकास अधिकारी तमकुही राज, दीपक कुमार गुप्ता तहसीलदार तमकुही राज, चंद्रभान उपाध्याय खंड विकास अधिकारी दुदही, आशीष रंजन नायब तहसीलदार तमकुही राज व समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्र में होली का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्णतया उत्तरदायी होंगे और समस्त मजिस्ट्रेट गणों के कार्यों का पर्यवेक्षण करते रहेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

कुशीनगर,हाटा । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा…

नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking