कुशीनगर। जिले के 6 तहसीलदारो में से चार तहसीलदारो के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है,जनपद के चार तहसीलदारो के कार्यक्षेत्र का जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने शुक्रवार को बदलाव कर दिया,माना जा रहा है कि जनहित एवं शासकीय कार्यहित मे व न्यायिक कार्यों में गतिशीलता लाने को यह कदम उठाया गया है.
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है,डीएम एस राजलिंगम ने शुक्रवार को दिनेश कुमार को तहसीलदार पडरौना से तहसीलदार खड्डा,कृष्ण गोपाल त्रिपाठी तहसीलदार खड्डा से तहसीलदार कप्तानगंज, तहसीलदार कप्तानगंज नरेंद्र राम को तहसीलदार हाटा, तहसीलदार हाटा सुमित सिंह को तहसीलदार पडरौना बनाया गया है।
सूत्रों की मानें तो तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव न सिर्फ न्यायिक प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में उठाया गया कदम है बल्कि भू माफियाओं पर कसे जाने वाले शिकंजे को और मजबूत करना भी है।
जिलाधिकारी ने इन सभी अफसरों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने को कहा गया है।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…