कुशीनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर सुरेश पटारिया ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया मे स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ कोविड -19 टीकाकरण सम्बंधित समीक्षा बैठक किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया l श्री पटारिया ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कोविड- 19 जाँच व टीकाकरण अभियान के क्रम मे प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा जाँच व टीकाकरण किया जाय और उसकी रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराया जाय तथा साथ ही साथ अस्पताल मे निर्धारित समय से डॉक्टर अपने चेम्बर मे बैठे और मरीजों का उपचार करें और कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे l किसी भी प्रकार की लापर वाही क्षम्य नहीं होगा l केंद्र अधीक्षक डॉ. नील कमल को अस्पताल मे समुचित व्यवस्था व साफ सफाई रखने का दिशा निर्देश दिया l समीक्षा बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कोविड -19टीकाकरण व जाँच अभियान अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे होगा l जिलाधिकारी कुशीनगर के निर्देशानुसार कोविड टीकाकरण का लक्ष्य हर हाल मे पूरा करना है, जिसके लिये जागरूकता के साथ -साथ गांव व नगर के कोटेदारों की मदद से शेष बचे लोगो का टीकाकरण कराया जायेगा l जाते -जाते मुख्य चिकित्साधिकारी ने अधीक्षक को इमरजेंसी ड्यूटी खासकर रात्रि ड्यूटी मुस्तैदी से कराने की नसीहत दी l इस दौरान डॉ. मुकेश यादव, डॉ. आशुतोष, डॉ. गौतम, विमलेश दूबे, चीफ फार्मासिस्ट सुरेन्द्र गुप्ता आदि सभी डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित रहे l
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…