कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का उद्घाटन और मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने 20अक्टूबर को प्रधानमंत्री कुशीनगर आ रहे है, इस कार्यक्रम मे श्रीलंका के राष्टपति सहित 115 बौद्ध भिक्षु भी आएंगे जिनका कुशीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रथम विमान लैंडिंग कर प्रथम अंतराष्ट्रीय उड़ान के रूप मे शुभारम्भ करेगा जो कुशीनगर के लिये ऐतिहासिक क्षण होगा l
मंगलवार को लगभग 3:30बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का हेलीकाप्टर स्थानीय एयर पोर्ट पर लैंडिंग किया l मुख्य मंत्री योगी ने हेलीकाप्टर से उतरते ही एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग परिसर मे उपस्थित मंडलीय व जनपदीय उच्चाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक के उपरांत एयरपोर्ट परिसर मे हो रहे निर्माण कार्यों व प्रधानमंत्री कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा एयरपोर्ट पर 15मिनट के निरिक्षण के पश्चात् मुख्यमंत्री सड़क मार्ग बाईपास से होते हुए कसया गोपालगढ़ के फोरलेन मार्ग से होते हुए तथागत बुद्ध के मुख्य मन्दिर पहुंच तथागत की लेटी प्रतिमा पर चिवर चढ़ाये तथा प्रधानमंत्री के यहाँ दर्शन कार्यक्रम का भी सुरक्षा सम्बंधित जानकारी लेते हुए सभी पहलुओं का अवलोकन किया l
मुख्य मन्दिर निरिक्षण के बाद सीधे मुख्यमंत्री योगी प्रधानमंत्री के जनसभा कार्यक्रम स्थल पहुंच कर वहां कार्यक्रम की हो रही तैयारियों का जायजा लेते हुए वहां की यथा स्थिति के बारे मे जानकारी हासिल किये l मुख्यमंत्री जनसभा स्थल का निरिक्षण कर वहां मौजूद अपने हेलीकाप्टर से रवाना हो गये l
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…