News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग,दिखा उत्साह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 26, 2021  |  5:48 PM

751 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग,दिखा उत्साह

साखोपार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पडरौना विकास खण्ड के कंपोजिट विद्यालय दुर्गवलिया में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 9 विद्यालयों के कुल 500 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों का उत्साह व हुनर देख लोग तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्द्धन करते रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पड़रौना अनूप गुप्ता ने किया। कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेलकूद का आयोजन होते रहना चाहिए ताकि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा का निखार हो सके। खेल शिक्षक विद्यावती चौरसिया, पवन कुमार, नित्यानंद चतुर्वेदी ने निर्णायक की भूमिका में नजर आए।

Composite School Durgvalia of Padrauna Development Block

Composite School Durgvalia of Padrauna Development Block

50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में बरवापट्टी के रुबीना प्रथम, छोटका पिपरा से गरिमा यादव, द्वितीय रहे। बालक वर्ग कब्बड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बतरडेरा प्रथम दुर्गवलिया द्वितीय रहे। जूनियर स्तर कबड्डी बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में बतरडेरा प्रथम दुर्गवलिया द्वितीय स्थान पर रहे। बच्चों ने खूब दमखम दिखाया। खेल में शामिल बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार तिवारी ने सभी आगन्तुको का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव, गिरजेश चौबे, अनूप सिंह, अशोक कुमार पांडेय, मो तारिख़, तारकेश्वर शुक्ल, जितेन्द्र सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, मोनिका, संजीव कुमार, दीपक कुमार, योगेंद्र सिंह, उपासना पांडेय, प्रिंस त्रिपाठी, सुबोध कुमार शुक्ल,शेख अब्दुल समद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking