News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे स्वच्छता समिति की हुई बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 4, 2022  |  6:32 PM

951 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे स्वच्छता समिति की हुई बैठक

कुशीनगर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत जिला स्वच्छता समिति की बैठक जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

बैठक दौरान सर्व प्रथम शौचालय निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी, जिसमें प्रथम क़िस्त के 411 लाभार्थियों की क़िस्त नही भेजे जाने पर एक-एक कर विकास खण्डवार जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने लापरवाही पाए जाने पर एडीओ पंचायत फाजिलनगर, खडडा,को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी को दिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि 15 दिनों के अंदर अवशेष शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार विकास खण्ड पड़रौना में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण कार्यों की जांच की कार्यवाही में गलत पाए जाने पर सम्बन्धित सचिव व एडीओ पंचायत /डाटा एंट्री कराने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए सम्बन्धित से वसूली की कार्यवाही किये जाने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने विगत बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित एडीओ पंचायत को हटाने का भी निर्देश दिया गया।

श्री लिंगम ने मतदाता सूची व सर्वे किये गए डाटा में काफी अंतर मिलने पर सभी को प्रभावी कार्यवाही कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों की समीक्षा दौरान पाया कि अभी भी विभिन्न विकास खण्डों में कुछ सामुदायिक शौचालयों हेतु भूमि का चिन्हांकन नही किया गया है, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी तहसीलदार गण को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए पैमाइस सहित खुदाई का कार्य शुरू किए जाने हेतु निर्देशित किया, उन्होंने बताया कि आचार संहिता कभी भी लग सकता है, इस लिये निर्माण कार्यों में देरी न कि जाय।

जिलाधिकारी ने पंचायत भवनों के निर्माण की समीक्षा एक – एक कर विकासखण्डवार की गई तथा भूमि उपलब्ध न होने के सम्बन्ध में तहसीलदार गण को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, जिला विकास अधिकारी , बीएसए, डीसी मनरेगा, डीपीआरओ, तहसीलदार, सहित सभी एडीओ पंचायत व सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking