News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: यूपीएससी की परीक्षा उत्रीण करने पर मातेश्वरी को मिल रही बधाइयाँ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2021  |  8:00 PM

708 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यूपीएससी की परीक्षा उत्रीण करने पर मातेश्वरी को मिल रही बधाइयाँ

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भारत सरकार के मंत्रालय मे निदेशक के पद पर युपीएससी की लेट्रल इंट्री की परीक्षा हुई l परीक्षा में क्षेत्र के ग्राम मैनपुर टोला दीनापट्टी निवासी मातेश्वरी प्रसाद मिश्र उर्फ पिंटू मिश्र पुत्र स्व.साधूशरण मिश्र ने उत्तीर्ण कर क्षेत्र सहित जिले का मान बढ़ाया है दुरभाष के अलावे उनके पैतृक निवास पर उनके पारिवारिक शुभचिंतकों सहित गणमान्य लोगों ने पहुंचकर बधाई दी।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

मिली जानकारी के अनुसार श्री मिश्र चार भाइयों एवम् एक बहन में सबसे छोटे हैं पुछे जाने पर उनके बड़े भाई विंध्यवासिनी प्रसाद मिश्र जो पुर्वांचल बैक के हेड आफिस में फील्ड आफिसर के पद पर कार्यरत हैं ने बताया कि मातेश्वरी उर्फ पिंटू मिश्र बचपन से कुशाग्र बुद्धि के थे उनकी प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर कसया से कक्षा 8तक की शिक्षा,हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सुरजकुंड गोरखपुर तथा स्नातक (BCA) माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल तथा परास्नातक (MBA) मदनमोहन मालवीय इंजीनियरिंग कालेज गोरखपुर से अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर केन्द्रीय भंडारण निगम(cwc) में जनरल मैनेजर अहमदाबाद में कार्यरत थे।और बीते दिनों यूपीएससी की प्राइवेट सेक्टर की परीक्षा में डायरेक्टर्स पद की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार तथा क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पैतृक निवास दीनापट्टी में वर्तमान समय चाचा रविन्द्र मिश्र रहते हैं परिवार के शेष सदस्य गोरखपुर में रहते हैं।

इस सफलता पर प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव,जिपंस अलाउद्दीन अंसारी, ग्राम प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी,पूर्व प्रधान भागवत यादव, महेंद्र गुप्ता, पत्रकार वीरेन्द्र कुमार यादव, राजकुमार पाण्डेय, शिक्षक संजय यादव, अनिल मिश्र,लक्ष्मण वर्मा, ध्रुव कुशवाहा आदि ने बधाई और शुभकामना दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking