खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव के कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ विवादित पोस्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद सोमवार को हरकत में आई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर निवासी कुछ युवको द्वारा एक राजनैतिक पार्टी का बैनर लगा अपना फोटो (पोस्टर) लगा सोशल मीडिया के ट्विटर हैंडल से यूपी पुलिस, कुशीनगर पुलिस को टैग कर दशहरा में दुर्गा विसर्जन में ब्यवधान करने की बात की गई है। मामले की जानकारी होने पर तत्काल हरकत में आयी खड्डा पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इस संबंध में सीओ शिवाजी सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से छानवीन की जा रही है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…