खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के चलन्तवा पुल के नीचे पानी में एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर कराया। शव का शिनाक्त करा शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नरकहवा निवासी अदालत भारती उम्र 50 वर्ष पिछले 5 जनवरी को घर से निकला था, इधर परिजन खोजवीन में जुटे थे। शुक्रवार को पुत्र अशोक भारती ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर गुमसुदगी दर्ज करायी थी। इधर शुक्रवार को दोपहर में चलन्तवा पुल के नीचे एक लाश दिखाई देने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया व शिनाख्त कराई। अशोक ने शव की पहिचान अपने पिता अदालत के रुप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…