News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सड़क और पुल की मांग को लेकर कांग्रेसी नेताओं का प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 18, 2021  |  1:19 PM

779 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सड़क और पुल की मांग को लेकर कांग्रेसी नेताओं का प्रदर्शन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि शहर से लेकर गांव तक सुविधाओं से लैस होगा जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन उनका यह वादा जुमला साबित होता हुआ नजर आ रहा है। 5 साल के कार्यकाल खत्म होने में महज कुछ ही महीने और बचे हुए हैं। और आज भी लोग सुविधाओं से वंचित हैं ना तो क्षेत्र में कभी जनप्रतिनिधि गए और ना ही सरकार की तरफ से कोई मदद मिला।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

आपको बताते चलें कि कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर विधानसभा के ग्राम सभा ठड़ीभार और विजयपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में बना हुआ है जहां लोग आज भी कमर भर पानी पार करके अपने घर तक जाने को विवश है। जनप्रतिनिधियों से बार-बार ग्रामीणों ने सड़क और पुल निर्माण को लेकर अवगत कराया लेकिन जनप्रतिनिधियों ने सुध लेना उचित नहीं समझा। और ना ही जनप्रतिनिधि कभी जायजा लेने उस गांव में गए जहां पर लोगों मुसीबत की मार झेल रहे हैं। अपनी दर्द ग्रामीण किससे कहे और कौन सुनेगा उनकी बातें। जिसको लेकर कांग्रेसी नेता विनोद यादव के नेतृत्व में ग्रामीण और कार्यकर्ताओं के सहयोग से ने पुल और सड़क निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विनोद यादव ने कहा कि 10 साल से फाजिलनगर के विधायक रहे गंगा सिंह कुशवाहा ने कभी भी पिछड़े इलाके की ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे 2 ग्राम सभाओं को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण नहीं हो सका जिसके चलते आज हजारों परिवार के लोग कमर भर पानी पार करके अपने घर जाने को मजबूर हैं। अगर जल्द से जल्द पुल और सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस किसान नेता धर्मेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह विकास गुप्ता, राज किशोर गौड़, साधु रुदल खरवार, अच्छेलाल प्रसाद,वीरेंद्र पासवान, नवनीत सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

सोनू गुप्ता/न्यूज़ अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking