News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: देवरिया सांसद ने किया प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का शिलान्यास 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 26, 2022  |  7:39 PM

758 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: देवरिया सांसद ने किया प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का शिलान्यास 

कुशीनगर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का शिलान्यास सोमवार को देवरिया सांसद डाक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया। सांसद ने बताया कि संसदीय क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता विकास के रास्ते गांव से होकर ही होकर शहर तक जाते हैं। नेशनल हाइवे 28 से होते हुए देवरिया जिले के बंजरिया बाजार तक जाने वाली 10 किमी लम्बी सड़क का निर्माण किया जाना है।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के लोगो को तहसील,जिला मुख्यालय पर आने जाने में सहूलियत मिलेगी। मोदी योगी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार देश की विकास कर रही हैं। सहायक अभियंता आशुतोष अरोरा ने बताया कि सड़क एफडीआर टेक्नोलॉजी के तहत बनाई जाएगी कुशीनगर जिले में इस तकनिकी से 17 सड़के बननी हैं।

इस सड़क का निर्माण 10 करोड़ 73 लाख 48 हजार की लागत से बनेगी इसकी चौड़ाई  साढ़े पांच मीटर बनाई जाएगी। कार्यक्रम को फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम पाण्डेय, विनय तिवारी, दिवाकर मणि,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के क्षेत्रीय सह संयोजक सुरेन्द्र सिंह,चंद्रप्रकाश यादव उर्फ चमन ब्रजेश पाण्डेय ने सम्बोधित किया।

इस दौरान  भाजपा नेता सत्येंद्र शुक्ला,ग्राम प्रधानप्रतिनिधि नागेंद्र गुप्ता,अजय राय,मंडल अध्यक्ष मुकुल तिवारी,राणा प्रताप मिश्रा,सत्यम शुक्ला, गौरव जायसवाल, दुर्गेशकुशवाहा,मनीष त्रिपाठी,विवेक उपाध्याय, आशुतोष नाथ त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी,विकास पाण्डेय,चिरंजी सिंह,विश्वविजय सिंह, विजय बहादुर सिंह,मारकंडेय सिंह,नंदलाल विद्रोही, संचालन राणाप्रताप मिश्रा ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking