News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को सामग्री वितरण 30 एवं 31 दिसंबर को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 28, 2022  |  4:30 PM

1,114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को सामग्री वितरण 30 एवं 31 दिसंबर को

कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु समग्री प्राप्त हो चुकी है । यह सामग्री माह अक्टूबर 2022 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपरोक्त सामग्री का वितरण दिनांक 30 एवं 31 दिसम्बर 2022 को किया जायेगा । अपरिहार्य परिस्थितियों में अथवा ऐसे केन्द्रों पर जहाँ का आंगनवाडी कार्यकत्री का पद रिक्त है तथा चार्ज किसी दूसरी आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पास है, दिनांक 31 दिसम्बर 2022 को वितरण किया जायेगा। उक्त दिवस को समस्त सी०डी०पी०ओ० व मुख्य सेविका भ्रमण शील रहेगे और कम से कम 10 केन्द्रों का भ्रमण करेगें।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 06 माह से 03 वर्ष तंक के लाभार्थियों को 01 किलो ग्रा0 गेहूं दलिया, 01 कि0ग्रा0 फोर्टीफाइड राइस, 01 कि0ग्रा0 चना दाल तथा .455 ली0 खाद्य तेल वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार 03 वर्ष से 06 वर्ष के लाभार्थियों में 500 ग्राम गेहूं की दलिया, 500 ग्रा0 फोर्टिफाइड राइस, 500 ग्रा0 चना दाल, का वितरण किया जाएगा। गर्भवती एवं धात्री हेतु 1.5 किलो ग्राम गेहूं दलिया, 1 की0ग्रा0 फोर्टीफाइड राइस, 1 कि0ग्रा0 चना दाल एवं .455 ली0 खाद्य तेल का वितरण किया जाएगा। अतिकुपोषित बच्चों के लिये 1.5 किलो ग्राम गेहूं की दलिया, 1.5 कि0ग्रा0 फोर्टीफाइड राईस, 02 कि0 ग्रा0 चना दाल, एवं खाद्य तेल .455 लीटर का वितरण किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है कि वितरण दिवस को ग्राम के प्रधान और स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी वितरण स्थल पर मौजूद रहेगें। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा दिनांक 30.12.2022 को वितरण किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जायेगा ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking