News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: जिलाधिकारी व मुख्यचिकित्साधिकारी ने किया आयुष्मान पखवाडा का शुभारम्भ 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 15, 2022  |  6:06 PM

704 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जिलाधिकारी व मुख्यचिकित्साधिकारी ने किया आयुष्मान पखवाडा का शुभारम्भ 
कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम व मुख्यचिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया द्वारा आज आयुष्मान पखवाडा का शुभारंभ ग्राम पंचायत सुसवलिया, पडरौना से किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर खुद की उपस्थिति में अपने निरीक्षण में कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। लगातार हो रही बारिश  में भी ग्रामीणों की भीड़ आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु ग्राम पंचायत भवन में मौजूद रही।विदित हो कि आयुष्मान पखवाड़े की शुरूआत आज से हुई है। यह 15 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक चलेगा। जनपद में  लगभग 04 लाख 18 हज़ार से ज्यादा लाभार्थी आयुष्मान कार्ड धारक हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार अंत्योदय कार्ड होल्डर पर विशेष फोकस के साथ साथ अन्य लाभार्थियों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इस क्रम में विभिन्न विभागों के समन्वय से एक विशेष अभियान चलाकर जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की संख्या को शत प्रतिशत करना है। उन्होनें कहा आज से अपने अपने क्षेत्र में विभिन्न अधिकारीगणों द्वारा अपने निरीक्षण में विभिन्न स्थलों पर आयुष्मान कार्ड बनवाये जा रहे हैं।
आज जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थी जितेंद्र कुमार को तथा ज्ञान्ति देवी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। सुसवलिया ग्राम पंचायत भवन में लगे कैम्प में  अन्य लाभार्थी उदयभान, लालबहादुर, महेंद्र आदि के भी कार्ड बनाये गए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, तहसीलदार पडरौना सुमित सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण  आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking