कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा आज कोल्हुआ राजस्व ग्राम विकास खंड कसया स्थित जल जीवन मिशन पेयजल परियोजना का भौतिक निरीक्षण किया गया।
परियोजना स्थल पर पेयजल पाइप लाइन का कार्य होता हुआ पाया गया। जिलाधिकारी महोदय ने चल रही पेयजल परियोजना के संदर्भ में मानकों का ध्यान रखने हेतु कहा तथा पाइप को मानकों के अनुसार गहराई में बिछाने हेतु निर्देशित किया। इस क्रम में टंकी के कार्य हेतु उन्होंने उपलब्ध मानव संसाधनों की संख्या को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया तथा कार्य को त्वरित एवं ससमय पूर्ण कराने हेतु कहा। उक्त स्थल पर कार्य प्रगति पर था।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम अनुराग गौतम को निर्देशित किया कि जिन स्थलों पर पाइप लाइन का कार्य तथा टंकी बनने का कार्य पूर्ण हो चुका है उसका भी निरीक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक अभियंता जल निगम अभय पटेल, उपहार गुप्ता व एनसीसी लिमिटेड से मनीष तिवारी की उपस्थिति रही।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…