News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 7, 2021  |  6:00 PM

847 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संपन्न हुई।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के स्थान पर उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के अधीन जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के बहुमुखी विकास, निर्धन,उदीयमान खिलाड़ियों को सहायता पहुंचाने के लिए जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन किया जा रहा है जिसका अस्तित्व सभी कड़ियों से साज-सज्जा स्थापित कर खेल के प्रति जागरूकता व संसाधनों को बढ़ाना है।

जिलाधिकारी द्वारा स्टेडियम में आने वाले माननीय/ गणमान्य व्यक्तियों /वरिष्ठ लोगों को स्टेडियम का लाइफटाइम मेंबर बनाकर एकमुश्त फीस के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्रों एवं महिलाओं से रजिस्ट्रेशन शुल्क में कटौती कर मात्र 100 रू0 ही लिए जाएं। प्रोत्साहन समिति हेतु उन्होंने रशीद छपवाकर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी द्वारा स्टेडियम में विभिन्न खेलों हेतु उपकरणों की जानकारी लेते हुए स्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिए साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि स्विमिंग पूल खुल जाने पर जो भी कमियां हैं उसे दुरुस्त करा लिया जाएगा। उन्होंने जनपद में किस खेल से जुड़े अधिक खिलाडी हैं कि जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को आगे बढाने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जायें। जिलाधिकारी ने खेल को बढ़ावा देने के लिये स्टेडियम स्थित लाइब्रेरी व पार्क के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि ये कार्य पूर्ण हो जाने पर स्टेडियम में परिवार के साथ कोई भी आ जा सकता है। जिलाधिकारी ने जनपद में खेल का माहौल बनाने हेतु बिभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने प्रत्येक रविबार को कोई न कोई एक खेल/कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल सहित खेल विभाग से जुड़े समस्त अधिकारी/कर्मचारी व खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking