खड्डा/कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने मंगलवार को खड्डा ब्लाक में पहुंचकर सभागार में विभिन्न विभागों संग विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत सचिव संजय सिंह को गांव के विकास कार्यों की जानकारी नहीं होने के कारण निलंबित करने के निर्देश दिए वहीं ग्राम पंचायतों में आर आर सी हेतु ई- रिक्शा के द्वारा कचडा एकत्रीकरण नहीं किये जाने हेतु एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल को प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए निर्देश दिए।
जिलाधिकारी रमेश रंजन और मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने खड्डा ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत एवं राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में विकास विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की।उन्होंने खेल मैदान, अमृत सरोवर, मिनी स्टेडियम के लिए चयनित ग्राम वार प्रगति की जानकारी लेते हुए जहाँ कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं, वहां तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी भावना सिंह और खण्ड विकास अधिकारी विनीत यादव को मोनिटरिंग के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कचरा एकत्रीकरण, कचरा निस्तारण, नाली की सफाई के संदर्भ में ग्रामवार रिपोर्ट ली। ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी संज्ञान में नहीं रहने के कारण ग्राम पंचायत सचिव संजय सिंह के निलंबन के निर्देश तो ग्राम पंचायतों में आर आर सी हेतु ई- रिक्शा के द्वारा कचडा एकत्रीकरण नहीं किये जाने हेतु एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। डीएम ने एन सी सी कंपनी के प्रतिनिधियों को कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य करने का तरीका बदलने तथा कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। पर्यटन विकास के दृष्टिगत विकास खण्ड खड्डा के बीरभार ठोकर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए में झीलों की जानकारी ली।
इस दौरान परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आर एस गौतम, एसडीएम भावना सिंह, नायब तहसीलदार रवि यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अनुराग गौतम, खण्ड विकास अधिकारी विनीत यादव, एस एचएचओ अमित शर्मा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…