News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: चौंकिए मत यह बांस का जुगाड़ू बिजली पोल है, देखे तस्वीरें और पढ़े खबर!

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 28, 2022  |  9:04 PM

700 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: चौंकिए मत यह बांस का जुगाड़ू बिजली पोल है, देखे तस्वीरें और पढ़े खबर!

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के गांवों सहित देहात क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति देने में कोटवां बिजली विभाग का जुगाड़ू व्यवस्था एक नजीर है। आप कल्पना नहीं हकीकत में देख सकते हैं कि बांस के खंभों में तार दौड़ाकर किस प्रकार कोटवां बिजली घर के खजुरी फीड़र की सप्लाई बांस में इंसुलेटर, टाप व लोवर बांधकर 11हजार की सप्लाई को बहाल किया जा रहा है।

आपके लिए और..- मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम,...

कोटवां बिजली घर के खजुरी फीड़र के खजुरी गांव के समीप खेत में बिजली का पोल टूट गया है। खेत में गन्ने की फसल व पानी होने के कारण पोल लगा पाना संभव नहीं हुआ तो बिजली विभाग ने जुगाड़ू विधि से बांस का पोल लगाया है। ऊपर टाप व लोवर को भी बांस का ही बनाकर उस पर बांधते हुए कारीगरी से इंसूलेटर लगाया गया है जिस पर 11हजार का तार दौड़ा बिजली सप्लाई दिया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि जुगाड़ू विधि कितना कारगर व स्थायी होता है या कहीं कोई दुर्घटना को दावत न दे दे। फिलहाल जहां गांवों के लिए सरकार 18 से 20 घण्टे सप्लाई देने का दावा कर रही है ऐसे में यह बांस का जुगाड़ पोल कितना कारगर होगा यह देखना होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking