News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: खाड़ी देश इरान में फंसे जिले के दर्जनों युवक, परिजनों ने सांसद से की वतन वापसी की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 5, 2022  |  9:49 PM

611 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: खाड़ी देश इरान में फंसे जिले के दर्जनों युवक, परिजनों ने सांसद से की वतन वापसी की मांग

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के दर्जनों युवकों के बीजा समाप्त होने के बाद इराक में फंसे होने से उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दिन- रात वह अपने पारिवारिक सदस्य के घर वापस लौटने की बाट जोह रहे हैं। खाड़ी देश में फंसे युवकों ने सांसद कुशीनगर से स्वदेश बुलाने की गुहार लगाई है।

आपके लिए और..- सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद;...

खड्डा क्षेत्र के मदनपुर निवासी बबलू, निरंजन, सतेंद्र, भेड़ीहारी निवासी सूर्यभान, राजेंद्र, अशोक, रत्नेश, झब्बू, धनेश, अरविंद, राकेश, चन्द्रशेखर, सतीश, रामभवन, पकड़ियार बाजार निवासी धर्मेंद्र, सुखारी, चन्द्रभूषण के अलावा तमाम युवक रोजी-रोजगार के चक्कर में इराक गये थे और एक कंपनी में काम कर रहे थे, वहां उनका बीजा समाप्त हो गया। इसी बीच कुछ युवक घर आने के लिए कंपनी में पत्र दे दिए। कंपनी ने कहा कि उनका बीजा पासपोर्ट में लग गया है। जब युवक एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां की पुलिस ने पासपोर्ट पर एक मुहर लगा दिया और वह घर आ गये। इधर अब पता चल रहा है कि घर लौटे युवक किसी भी देश में नहीं जा सकते। वहां की पुलिस ने कागज में उन्हें अपराधी बना दिया है। वहां फंसे युवकों ने फोन पर बताया कि वह कंपनी मालिक से बीजा विस्तार की बात किये तो वह तैयार नहीं है, और पुलिस के हवाले कर दिया। वहां की पुलिस ढूंढ रही हैं। कुछ युवक कमरों में छिपे हुए हैं। युवकों ने यह भी बताया कि कुशीनगर के लगभग साढ़े तीन हजार युवक बिना रोजगार के फंसे हैं। युवकों के फंसे होने से उनके परिजन काफी परेशान एवं चिंतित हैं। परिजनों ने सांसद कुशीनगर से इराक में फंसे युवकों को स्वदेश बुलाने की मांग की है।

खाड़ी देश इरान में फंसे खड्डा तहसील क्षेत्र के युवाओं द्वारा भेजा गया वीडियो…देंखे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव…

तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा
तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा

तमकुहीराज, कुशीनगर। अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में…

हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर
हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर

हाटा कुशीनगर, वृहस्पतिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला…

दुष्कर्म और पॉक्सो के वांछित आरोपी पर पटहेरवा पुलिस का शिकंजा
दुष्कर्म और पॉक्सो के वांछित आरोपी पर पटहेरवा पुलिस का शिकंजा

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना पटहेरवा पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking