खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गैंनही जंगल में एक गैस एजेंसी के पास घने कोहरे के चलते पुलिया में टकराकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
गैंनही जंगल के बुढ़वा जंगल टोला निवासी गोबरी मुसहर पुत्र बेचू (उम्र 32 साल) बुधवार देर रात घर लौटते समय करीब 12 बजे के आस-पास घने कोहरे के चलते पुलिया से टकरा गये जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
गुरुवार की सुबह लोगों के देख कर परिवारजनों की सूचना दी, मौत की खबर सुनकर परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता संदीप श्रीवास्तव और आनन्द सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढस बंधाया और सांसद विजय दूबे को सूचना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। इस दौरान उपनिरीक्षक पीके सिंह, उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, कांस्टेबल रणधीर राव, प्रेम नारायण वर्मा, उमेश गौंड, अजय मुसहर आदि मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…