News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भारी बारिश के चलते हरी सब्जियों की किल्लत, दाम आसमान पर!

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 11, 2021  |  6:47 PM

633 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भारी बारिश के चलते हरी सब्जियों की किल्लत, दाम आसमान पर!
  • आलू, प्याज व हरी सब्जियों के दामों में इजाफा

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सब्जियों के भाव भी अब लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई अब आम आदमी के किचन तक जा पहुंची है, जिसके कारण घर का बजट बिगड़ने लगा है और अन्य खर्चों में कटौती कर सब्जियां खरीदी जा रही है। एक और प्रदेश में बारिश की वजह से सब्जियों की आवक कम है तो वहीं डीजल के बढ़ते दामों के कारण भी परिवहन महंगा हो रहा है, जिसका असर सब्जियों के दामों पर पड़ रहा है। बीते दो महीने में ज्यादातर सब्जियां दो से तीन गुनी महंगी हो गई हैं और बरसात से बने हालात के बीच सब्जियों की महंगाई से फिलहाल राहत की उम्मीद के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस महीने हरी शाक-सब्जियों के साथ-साथ आलू और प्याज के दाम में भी काफी इजाफा हो गया है। आलू, प्याज, टमाटर समेत तमाम हरी सब्जियों के दाम आसमान चढ़ गए हैं। खड्डा क्षेत्र में बैंगन, लौकी और तोरई भी 50 रुपये किलो मिल रही है। फूलगोभी 80-100 रुपये किलो तो शिमला मिर्च 100 रुपये किलो हो गई है। परवल 80-100 रूपये, करैला 35-40 रूपये, भिण्डी 35- 40, बंडा 40-45 रूपये तो हरामिर्च 60-80 रुपये प्रति किलो बाजार में बिक रहे हैं। हरी सब्जियों के बढ़ते दामों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking