खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट की गड़बडिय़ों से बहुत ऐसे लोग रहे जो मतदान करने से बंचित रह गये। इसके लिए परेशान मतदाता दिनभर वोट डालने को लेकर भागदौड़ करते दिखे। खड्डा नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर भी इसप्रकार की शिकायतें दिनभर चलती रहीं। सोशल मीडिया पर भी इस बात की लोग चर्चा करते हुए इसके लिए बीएलओ को जिम्मेदार बता रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में गुरुवार को 7 बजे सुबह से मतदान आरम्भ हुआ तो तमाम लोग नाम के सामने दूसरे का फोटो लगा होने, कई ऐसा मतदाता मिलें जिनका नाम तो सही था लेकिन वल्दियत किसी और का था। ऐसे ही कुछ लोग जो लोकसभा या पंचायत चुनाव में वोट तो डालते रहे लेकिन विधानसभा चुनाव में उनका नाम ही वोटरलिस्ट से नदारद था। कुछ ऐसे भी मतदाता मतदेय स्थल पर मिले जिनके मतदाता सूची में अंकित नाम से दस्तावेज नहीं मिल रहे थे। इसी तरह खड्डा तहसील के गड़हिया बसंतपुर में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है कि वीएलओ की लापरवाही से 960 लोगों का नाम या तो गलत है या गायब हो गया है। दिनभर इस बात को लेकर चर्चाएं सुर्खियों में बनी रही। खैर मतदाता सूची में गड़बड़ी की वजह से बहुत लोग मतदान करने से बंचित बताये जा रहे हैं।
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप…
कुशीनगर। पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवाओं के लिए कुशीनगर पुलिस के…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…