सपहां/कुशीनगर। शुक्रवार की दोपहर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे ओटीएस एकमुश्त समाधान अभियान के तहत अधीक्षण अभियंता विद्युत कुशीनगर के निर्देश पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 8 पंडित राजमंगल पाण्डेय नगर मुरलीपट्टी में सुग्रीव शर्मा, अल्लाउद्दीन अंसारी, नजीब, मनु, सुनील सहित 20 बड़े बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन विभाग द्वारा विच्छेदित कर दिया गया साथ ही उपभोक्ताओं को चेतावनी भी दिया गया कि यदि 1 सप्ताह के भीतर बकाए राशि का भुगतान नहीं होता है तो सभी बकायेदारों के ऊपर एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा और बकायेदारों को जेल भी जाना पड़ेगा।
साथ ही जब टीम नगर में पहुची तो कटिया तार से बिजली चोरी करने वाले लोगो में हड़कम्प मच गया, कटिया तार वालो ने अपना तार जल्दी जल्दी निकाल लिया, टीम ने सभी को चेतावनी दी, जेई गोपालगढ़ प्रवीण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे लाइनमैन सुनील पाण्डेय, बृजेश,जगदीश, गुड्डू, नवीन सिंह दोपहर मुरलीपट्टी पहुंचकर बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया, जेई पाण्डेय ने बताया कि यदि बकायेदार समय से बिल नहीं जमा करते हैं तो उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही भी की जायेगी।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…