News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: कोर्ट के आदेश पर ग्राम सभा की भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 9, 2021  |  5:07 PM

724 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: कोर्ट के आदेश पर ग्राम सभा की भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र अंतर्गत कसया के गांव रहसू जनूबी पट्टी के टोला दूबे पट्टी मे बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन व पुलिस की जेसीबी लगाकरमौजूदगी में ग्राम सभा की भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया। जिसमे गहमा गहमी की स्थिति रहे। अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रशासन अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया था।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

रहसू जनूबी पट्टी निवासी जंगबहादुर यादव ने ग्राम सभा के गड्ढे की भूमि पर कब्जा कर लिया था। ग्राम सभा की भूमि पर वेदखली का आदेश हुआ था। जिस पर उच्च न्यायालय में दोनों पक्षों में बाद चल रहा था।इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार शैलेश सिंह एसआई मंगेश मिश्रा दल – बल के मौके पर पहुचे जेसीबी से ग्राम सभा की भूमि पर बनी झोपड़ी,नाद पुवाल हटवाया गया। घर की महिलाएं युवतियां में चीख पुकार मच गया। इस दौरान निरीक्षक नंदलाल पाठक,दिब्या श्रीवास्तव, सन्नी गुप्ता, जयप्रकाश, धनन्जय पाण्डेय, एसआई विवेक कुमार तिवारी, राहुल यादव,फूलचंद चौधरी, श्याम सिंह यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मार्कण्डेय प्रसाद,पूर्व प्रधान अरविंद सिंह,संजय सिंह,जितेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking