News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: बन्द घरों व दुकानों में सेधमारी कर चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, पढ़े कैसे देते थे घटना को अंजाम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 10, 2022  |  4:36 PM

1,571 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बन्द घरों व दुकानों में सेधमारी कर चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, पढ़े कैसे देते थे घटना को अंजाम WhatsApp
Responsive image
  • लाखो के चोरी के सामान के साथ गैंग के छः पुरुष व दो महिला गिरफ्तार

कुशीनगर। बंद दुकानों और घरों को अपना निशाना बनाने वाले अंतर प्रांतीय चोरों का गैंग का कुशीनगर पुलिस ने खुलासा करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के समान के साथ एक लाख नव हजार रुपए सहित आठ अभियुक्तों को दबोचने में कामयाब हुई है, जिसमे दो महिलाएं भी शामिल है। इस कामयाबी को दिलाने में थाना तरयासुजान,तमकुहीराज, सर्विलांस सेल,साइबर सेल के साथ स्वाट टीम कुशीनगर की भूमिका सराहनीय रही है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

यह हैं अपराध करने का तरीका

पकड़े गए अभियुक्तों नें पुलिस टीम के पूछताछ में बताया की पहले गैंग की दो महिलाये जो अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर गाँव में जाकर घरों/दुकानों के पास जाकर चुपचाप रेकी कर लेती थी गोद में छोटा बच्चा होने के कारण उनके ऊपर कोई शक भी नही करता था फिर अभियुक्ताओं द्वारा घर/दुकान की स्थिती/परिस्थिती से गैंग के अन्य लोगों को रास्ते इत्यादि को चिन्हित करते हुए समस्त जानकारिया बता देती थी । रात्रि में गैंग के अन्य सदस्यों द्वारा अभियुक्ताओं द्वारा बताये गये रास्तों का प्रयोग करते हुए रेकी किये गये घरों/दुकानों में लोहे की सरिया व सब्बल का प्रयोग करके ताला तोड़ देते थे और घर व दुकान में घुसकर खाने व पहने संबंधी जो भी चिजे मिलती थी उसको चोरी कर लेते थे और उसके उपरान्त अपने डेरे पर जाकर सभी अभियुक्तो के मध्य सभी सामानो का बटवारा कर लेते थे। साथ ही पकड़े गए अभियुक्तों ने थाना तरयासुजान,थाना तमकुहीराज,थाना बिसुनपूरा, कोतवाली हाटा, में पूर्व में हुए चोरी की घटना में शामिल होने की बात बताई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना तरयासुजान, थाना तमकुहीराज, सर्विलांस सेल, साइबर सेल व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रो में ताला बन्द घरों,दुकानों व एकान्त में बने घरो की रेकी कर घरों,दुकानों का ताला,खिड़की तोड़कर,सेध लगाकर घरों,दुकानों में रखे कीमती सामानो (जेवर, कपड़े, मोबाईल फोन) आदि सामानो की चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ अभियुक्तों राजेश नट्ट पुत्र पारस नट्ट सा0 राजापुर बाजार थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार , विजय नट्ट पुत्र तुर्की नट्ट सा0 हुसैनी बगैचा थाना डुमरियागंज जनपद मोतिहारी बिहार , उमा नट्ट पुत्र भगत नट्ट सा0 राजापुर बाजार थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार , पिन्टू नट्ट पुत्र राजेश नट्ट सा0 तरकुलवा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश , शम्भू राम पुत्र सुदामा राम सा0 राजापुर बाजार थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार , प्रताप कुमार पुत्र वीर सिंह सा0 नगरिया पट्टी चारम थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ ,दो अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गये सामानो की बिक्री का कुल (एक लाख नौ हजार रूपये) नगद, सफेद धातु का कुल 28 अदद जेवर, पीली धातु का कुल 14 अदद जेवर, चोरी के 09 अदद मोबाईल,चोरी की एक अदद मोटरसाईकल, विविध घरेलु खाद्य सामाग्री( साबुन, तेल, दाल,नमकीन आदि) 07 अदद नयी साड़ी मय सेट व गृह भेदन के अपराध में प्रयुक्त एक अदद लोहे की राड, एक अदद लोहे का सुम्बा, एक अदद लोहे का पैनल, एक अदद प्लास लोहे का व एक अदद लोहे का ब्लेड व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकल हीरो पैसन प्रो रजि0नं0 BR22X1279 की बरामदगी की गयी ।

यह टीम दिलाई कामयाबी

प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर मय टीम,प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार राय थाना तमकुहीराज मय टीम ,प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल मनोज कुमार पंत,प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 शरद भारती ,स्वाट प्रभारी उ0नि0 मुबारक अली जनपद कुशीनगर मय टीम,का0 विजय कुमार चौधरी साइबल सेल ,का0 चन्द्रभान वर्मा साइबर सेल,का0 अनिल यादव साइबर सेल ,का0 प्रशान्त कुमार मिश्रा साइबर सेल,हे0का0 शम्मी कुमार सर्विलांस सेल,.का0 अभिषेक यादव सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने में खेत उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने में खेत उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking