कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में एक वियतनामी नागरिक द्वारा लोगों जो पेयजल के लिए नल उपलब्ध कराया गया है।
इसी क्रम में वार्ड संख्या 11 विवेकानंद नगर (बेलवपालकधारी सिंह) स्थित बकिया ड्रेन के समीप बसे बाल्मीकि समुदाय को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नल लगाया गया।बाल्मीकि समुदाय को पूर्व में यहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे पूर्ण बोरा ने बसाया था। समाजसेवी मनोज कुमार जायसवाल की पहल पर बाल्मीकि बस्ती में पेयजल के लिये हैंड पम्प लगने पर अतवारी देवी, संजना, रंगलाल, विनोद, अनिता, जगदीश, वंदना, करन, रेखा आदि ने खुशी व्यक्त किया। श्री प्रजापति ने बताया कि वियतनामी नगरिक थिच दुर्क नगहि कुंग चूर तंग नी वा वीत नाम कीन्ह तांग ने कुशीनगर क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर लगाने के लिए सौ नल दिए हैं। जिसमें एक परवरपार स्थित शिवालय पर लगा है। इस अवसर पर मजहर अली, संजय सिंह, प्रभु गुप्ता मौजूद रहे।
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…
हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…
हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…