News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर : चौकी प्रभारी डीबनी के साथ चर्चित सिपाही हुए लाईन हाजिर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 15, 2023  |  12:49 PM

121 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर : चौकी प्रभारी डीबनी के साथ चर्चित सिपाही हुए लाईन हाजिर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । रविवार को सोसल साईट पर हो रहे वायरल विडियो को संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने देर रात तमकुहीराज थाना के पुलिस चौकी डीबनी के प्रभारी और वहा तैनात चर्चित सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

जानिए क्या था मामला

रविवार को सोसल साईट पर एक वीडियो खूब सुर्खियां में रहा, मामला यह था की जानवर लदी गाड़ी का नम्बर फर्जी बताया जा रहा है फिर भी चर्चित सिपाही ने तस्करों से मोल तोल कर गाड़ी छोड़ दिया ।

पुलिस कप्तान की सख्ती के बावजूद मातहत किस कदर अंधेरगर्दी मचाये हुए है इसका ताजा उदाहरण कल देखने को मिला है जब पशुओं से लदी गाड़ी मैजिक up 57 BT 1745 को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर थाने ले जा रहे सिपाही अकबर खान द्वारा तस्करों से मोल तोल कर बीच मे ही छोड़ दिया गया।उक्त वाहन पर लगे नम्बर प्लेट के हिसाब से परिवहन विभाग के एप्प से नम्बर सर्च किया जा रहा है तो रिकार्ड नाट फाउंड बता रहा है यानी प्रथम दृष्टया यह नम्बर प्लेट ही फर्जी लग रहा है जो यह बताने के लिए काफी है कि यह वाहन आपराधिक गतिविधियों/गो तस्करी में संलिप्त है। खबर सार्वजनिक होने के बाद सिपाही और चौकी प्रभारी डीबनी के हाथ पांव फुले हुए थे, और वह लोग इस धंधे से जुड़े लोगों तथा मध्यस्थता कर गाड़ी छुड़ाने वाले लोगो को डिबनी चौकी पर बुलाकर माथा पच्ची करने में जुटे हुए थे। ताकि वह लोग कप्तान साहब के कोपभाजन से बच सके।

बहरहाल अपने कार्यों को लेकर आम लोगो में पसंद किए जाने वाले पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने देर रात चौकी प्रभारी और चर्चित सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए पूरे प्रकरण की जांच शुरू करा दी है। इस कार्यवाही से अवैध कार्य को संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मियो में हड़कंप मचा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking