News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट, देखे वायरल वीडियो!

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 16, 2021  |  9:25 PM

1,608 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट, देखे वायरल वीडियो! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगा रेगुलेटर पर मूर्ति विसर्जन के दौरान शनिवार की देर शाम डीजे बजाने को लेकर मारपीट हो गयी। इस मारपीट में डीजे संचालक एक युवक के पिता को भीड़ में शामिल युवकों से मारपीट हो गई। हालांकि लोगों ने समझा-बुझाकर दुर्गा प्रतिमाओं को मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में विसर्जित कर दिया। पीआरवी पुलिस मारपीट में शामिल व घायल व्यक्ति का पता लगाने में जुटी है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

बरवारतनपुर गांव में स्थापित तीन मूर्तियां विसर्जन के लिए गांव से निकलीं तो जुलूस थाना क्षेत्र के एकडंगा रेगुलेटर पर पहुंचा। दो ट्रालियों पर अलग- अलग डीजे तेज आवाज में चल रहा था कि आरती के दौरान डीजे बन्द करने को लेकर बरवारतनपुर निवासी एक युवक माइक से कुछ कह दिया जिस पर दूसरे डीजे संचालक के पिता सुरेन्द्र मद्देशिया जो उक्त चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं, से बहसवाजी शुरू हो गयी। इसी दौरान जूलूश में शामिल वरवारतनपुर निवासी कुछ युवकों व सुरेन्द्र पक्ष आपस में भीड़ गये व मारपीट हो गई। घटना से सम्बंधित सोशल मीडिया पर एक 1 मिनट 9 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें एक युवक को भीड़ में शामिल लोग मारपीट करते देखे जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मूर्तियों का विसर्जन हो गया है व जुलूस में शामिल लोग घरों को लौट गये हैं। सूचना पर पहुंची पीआरवी जांच पड़ताल में जुटी है।

मारपीट का वायरल वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking