News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ग्राहकों से की थी 20 लाख की ठगी, गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 21, 2023  |  5:03 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ग्राहकों से की थी 20 लाख की ठगी, गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के सेवरही पुलिस ने कूट रचित दस्तबेज तैयार कर भोली भाली जनता को ठगी करने के मुकदमे में वांछित चल रहे पंद्रह हजार रुपए की अंतर जनपदीय ईनामिया अभियुक्त को आज दबोचने में सफल हुई है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

यह था अपराध का तरीका

पुलिस के छानबीन में जो तथ्य सामने आया है उसके अनुसार अभियुक्त द्वारा सत्या फाइनेंस कैपिटल लिमिटेड कम्पनी के शाखा पकड़ीयार पूरब पट्टी में कस्बा सेवरही थाना सेवरही में फील्ड आफिसर के पद पर रहकर कुट रचित दस्तावेज तैयार कर ग्राहकों के नाम पर व ग्राहको से पैसा वसूल कर अपने लाभ के लिए अभियुक्त उपयोग करता था और पैसा वसूलकर बैंक को जमा नही करता था। इस प्रकार अभियुक्त द्वारा करीब बीस लाख रूपये का गबन कुट, रचित दस्तावेज तैयार कर भिन्न- भिन्न लोगों का भिन्न- भिन्न तिथियों में किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह कुशीनगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना सेवरही पुलिस द्वारा बनरहा रेगुलेटर के पास से मु0अ0सं0 012/2023 धारा 406,419,420,467,468,471 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त विवेक कुमार मोगदनवाल पुत्र दिनेश मोदनवाल वर्ष सा0 ग्रा+पो0 महुअवाँ अड्डा थाना नौतनवा जिला महाराजगंज हा0मु0 काली चौक रोड़(नेवासा स्व0 लाल चन्द्र मोदनवाल) बरगदवा बाजार थाना बरगदवा जिला महाराजगंज को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पंद्रह हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

जानकारी रहे की वांछित चल रहे उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना सेवरही ,चौकी कस्बा सेवरही प्रभारी उप निरीक्षक मंगेश मिश्रा ,उ0नि0 शशांक राय ,का0 उपेन्द्र कुमार ,का0 विकाश यादव ,क0आ0 शम्मी कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर की टीम जुटी हुई थी,जो रविवार को वैज्ञानिक संसाधनों के सहयोग से गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking