खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के गंडक नदी उस पार बाढ़ प्रभावित ग्राम शिवपुर के जंगल टोला में रविवार की दोपहर एक घर के चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से दर्जनों फूस की झोपड़ियों सहित घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। अचानक तेजी से फैली आग से कोई भी अपने घर का सामान नहीं निकाल सका। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विवेकानन्द पांडेय ने एसडीएम भावना सिंह से वार्ता कर प्रभावित परिवारों को अविलंब राहत प्रदान करने को कहा है।
शिवपुर गांव में बुजुर्ग महिला लकड़ी के चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से फूस के घर मे आग लग गई। महिला किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आग की लपटों ने शिवदयाल, गोरख, सुलेमान, अनवर, शिवकुमार, अल्लाउद्दीन, बिकाऊ, असिन फत्तेमोहम्मद, सलीम, मु. कुसमी, रोजादीन, इमामुदीन, रमाशंकर, मनौवर, फरहाद आदि के घरो को चपेट में ले लिया। तेजी से फैली आग की वजह से लोग घर से कोई समान नहीं निकाल सके जिससे गृहस्थी के सामान सहित बिस्तर, कपड़ा, वर्तन, जेवर, अनाज सब कुछ जल कर राख हो गया। लोग खुले आसमान की नीचे रहने को विवश हैं।
गण्डक नदी पार शिवपुर गांव में अग्नि का तांडव, दर्जन भर से ऊपर झोपड़ियां जलकर हुईं खाक pic.twitter.com/PWCyq91kon
— News Addaa (@news_addaa) July 17, 2022
मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…