News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु जिला एवं मण्डल स्तर पर ट्रायल निम्नवत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 27, 2021  |  6:56 PM

588 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु जिला एवं मण्डल स्तर पर ट्रायल निम्नवत

कसया/कुशीनगर। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर बालक/ बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला एवं मंडल स्तर पर चयन/ ट्रायल निम्न प्रकार से निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि सब जूनियर बालक /बालिका एथलेटिक्स च जिला चयन /ट्रायल 28 दिसंबर 2021 प्रातः 8:00 बजे से केवल कुशीनगर हेतु व मंडलीय चयन/ ट्रायल 29 दिसंबर 2021 प्रातः 9:00 बजे से तथा आयोजन तिथि दिनांक 10 से 11 जनवरी 2021 कानपुर में वहीं जूनियर बालक/ बालिका एथलेटिक्स चयन /ट्रायल 28 दिसंबर 2021 प्रातः 8:00 बजे से केवल कुशीनगर हेतु, मंडलीय चयन ट्रायल 29 दिसंबर 2021 प्रातः 9:00 बजे से तथा आयोजन तिथि दिनांक 7 से 8 जनवरी 2021 मुजफ्फरनगर में आयोजित की जाएगी।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी ने जनपद कुशीनगर के समस्त प्रधानाचार्य /प्रधानाचर्या से अनुरोध करते हुए बताया कि वे अपने स्कूल/ कॉलेज के जूनियर बालक /बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ियों को उक्त चयन/ ट्रायल में भाग लेने हेतु समय से भेजने का कष्ट करें। उन्होंने बताया कि जनपद के चयन में केवल कुशीनगर के खिलाड़ी भाग लेंगे तथा मंडल के चयन में गोरखपुर ,देवरिया ,कुशीनगर और महराजगंज के खिलाड़ी भाग लेंगे।

उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि चयन/ ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु सब जूनियर बालक/ बालिका हेतु 16 वर्ष से कम व जूनियर बालक /बालिका हेतु 20 वर्ष से कम होनी चाहिए और प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए आधार कार्ड/ जन्म पात्रता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking