कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट एस0 राजलिंगम ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत ऐसे अभियुक्त जिनके विरुद्ध संबंधित थाने में गंभीर अपराध पंजीकृत हैं, को लोक शांति के दृष्टिगत गुंडा घोषित करते हुए जनपद की सीमा से 6 माह के लिए निष्कासित करते हुए जिला बदर किया गया है ।
उक्त के क्रम में दुर्गेश कुशवाहा पुत्र रंजीत कुशवाहा ग्राम कंठी छपरा थाना जटहां बाजार को जनपद देवरिया के लिए, सचिन उर्फ मोल्हू पुत्र राम लखन ग्राम रामपुर सोहरौना थाना कोतवाली हाटा को जनपद महराजगंज के लिये, संतोष यादव पुत्र हरिनारायण ग्राम छहूँ थाना तुर्कपट्टी को महाराजगंज के लिए व राम आशीष पुत्र सीताराम ग्राम सपही टंडवा थाना तुर्कपट्टी को महाराजगंज के लिए जिला बदर किया गया है।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…