खड्डा/कुशीनगर। एनएच 28बी के छितौनी- बगहा रेल पुल के समीप बगहा (बिहार) की ओर से आ रही लग्जरी कार का गुरुवार की देर शाम गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गयी जिससे कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची हनुमानगंज पीकेट पुलिस ने घायलों को एम्वुलेंस से सीएससी तुर्कहां पहुंचाया जहां चिकित्सक ने घायलों को प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
खड्डा नगर के व्यवसाई ज्ञानेश्वर मिश्रा के पुत्र राम मिश्रा अपनी भाभी और बच्चों को लेकर बगहा से घर आ रहे थे कि छितौनी- बगहा पुल पार करने के बाद बीच रास्ते में खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर- ट्राली व मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार ट्रैक्टर- ट्राली से जा भीड़ी जिससे उसमें सवार राम मिश्रा पुत्र ज्ञानेश्वर मिश्रा, अभिषेक मिश्रा पुत्र ज्ञानेश्वर मिश्रा, समर्थ मिश्रा पुत्र अभिषेक, रजनी मिश्रा पत्नी अभिषेक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने ही पनियहवा पीकेट पर तैनात सिपाहियों ने तत्काल एम्वुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां भिजवाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। राम मिश्रा को मुंह व चेहरे पर गम्भीर चोट है जबकि शेष घायलों की स्थिति सामान्य है।
https://twitter.com/news_addaa/status/1603673911514009601?s=20&t=dYI1WP1qbBtmpH5n1_AmLQ
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…
हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…