कुशीनगर। क्षेत्र के गांव कुड़वां उर्फ दिलीप नगर में भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निशुल्क चिकित्सा व जाॅच शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान लोगों का जांच कर दवा वितरण किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय रजनीकांत मणी त्रिपाठी व उपेन्द्र कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर में 300 मरीजों का परीक्षण किया गया ।लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांवों में शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण होने से उन्हें सहूलियत मिलेगी।जिससे सरकार का स्वस्थ प्रदेश व स्वस्थ भारत का सपना भी साकार होगा। डाॅ धनी गुप्ता जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ, कुं डाॅ महेन्द्र कुमार सिंह जिला सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ,डाॅ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव मण्डल संयोजक कुशीनगर, डाॅ आर के राय मण्डल संयोजक कसया देहात, डाॅ अशोक सिंह ने लोगों का परीक्षण किया।
इस दौरान शिवाकांत सिंह, विनय ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, सत्य नारायण निषाद, सतीश शर्मा उपस्थित रहे।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…