News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: विधायक व उपजिलाधिकारी द्वारा पात्रों को गैस कनेक्शन व सामग्री तथा कंबल किया गया वितरण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 24, 2021  |  6:00 PM

1,010 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: विधायक व उपजिलाधिकारी द्वारा पात्रों को गैस कनेक्शन व सामग्री तथा कंबल किया गया वितरण

कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र कसया के नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं 3 संत गाडगे नगर (बेनुवापुर) स्थित नायक भारत गैस एजेंसी के परिसर में दो दर्जन से अधिक पात्रों को गैस कनेक्शन व सामग्री तथा कंबल वितरण किया गया तथा क्षेत्र के जिन तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई थी उनके परिजनों को अहेतुक सहायता का प्रमाण पत्र दिया गया।इस दौरान क्षेत्रीय पत्रकारों को साल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

आपके लिए और..- शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब...

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उक्त गैस एजेंसी पर कंबल वितरण एवं प्रधानमंत्री नि: शुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि हमारी सरकार पहले की सरकारों से बेहतर कार्य रही है पहले की सरकारों को गरीबों की व्यवस्था से कुछ सरोकार नहीं था पहले गैस के लिए लम्बी लम्बी लाइने लगती थी गैस की कालाबाजारी हुआ करती थी जिसको हमारी केन्द्र की सरकार ने सरकार में आते ही खत्म कर दिया तथा गरीबों के लिए लोकप्रिय योजना नि: शुल्क प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना लेकर आयी जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति को भी गैस पर खाना पकाने का सपना पुरा हो सका तो दुसरी तरफ पहले की सरकारे जाडा समाप्त होने पर कंबल वितरण कराया करती थी लेकिन हमारी सरकार बिल्कुल ठंडक के समय जगह जगह कंबल वितरण कराकर गरीबो को ठंडक से बचाने का कार्य कर रही है।इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकार राजकुमार पाण्डेय संजय यादव,वीरेन्द्र कुमार यादव,राज पाठक,मोहन वर्मा,कन्हैया राय,तेजप्रताप जायसवाल,कमलेश कुशवाहा आदि पत्रकार लोगों को क्षेत्रीय विधायक द्वारा साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस दौरान सविता देवी,इमिरिति देवी, कलावती देवी,महारानी,हसीबुन सहित 28पात्र महिलाओं को नि: शुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन दिया गया तथा धनकुअरी, सोनिया,फुलमति,अमरुन सहित 105 अन्य लोगों में कंबल का वितरण किया गया। क्षेत्र के तीन लोगों को क्रमशः स्व.सुमेर सिंह,बटखरी,हाजरा की जिनकी कोरोना के कारण मौत हुई थी उनके परिजनों को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी व उपजिलाधिकारी कसया वरुण पाण्डेय द्वारा 50 हजार रुपए उनके परिजनों के खाते में पोस्ट होने का प्रमाणपत्र दिया गया।इसके पूर्व कार्यक्रम के अतिथियों का भारत गैस एजेंसी के प्रो. नायक कुशवाहा, सेवानिवृत्त शिक्षक नथुनी प्रसाद वर्मा, सभासद राजेंद्र प्रसाद व सभासद प्रतिनिधि संतोष जायसवाल,अश्विनी वर्मा,विनोद वर्मा आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सप्लाई इंस्पेक्टर प्रदीपकुमार पाण्डेय,लेखपाल मदन यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह,जयप्रकाश, जयगोविंद,कालिंदी कला यादव,निशा निगम,सुनील यादव,विजय यादव,पवन पाण्डेय,बाबू चकमा, कैलाश वर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में
शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में

कुशीनगर। सीमावर्ती इलाके से संचालित अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर तरयासुजान पुलिस ने…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न
कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न

कुशीनगर । भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार देर रात खजुरिया नहर की शाखा टूटने…

कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल की पहचान रहे हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज को भावभीनी विदाई, देवरिया तबादले पर नम हुईं आंखें
कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल की पहचान रहे हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज को भावभीनी विदाई, देवरिया तबादले पर नम हुईं आंखें

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर पुलिस के मीडिया सेल में लंबे समय तक अपनी सक्रिय, जिम्मेदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking