News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही पंखे से लटकी मिली युवती की लाश

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 23, 2022  |  4:54 PM

1,470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही पंखे से लटकी मिली युवती की लाश

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मरने का मामला संज्ञान में आया है ।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

घटना थाना क्षेत्र के टेकुआटार गांव के बाबू टोला की है। गांव के निवासी श्याम बदन पटेल की पुत्री मनीषा पटेल उम्र 21 वर्ष की 23 अप्रैल की सुबह घर में ही सीलिंग पंखे से लटकती लाश मिली। जिसकी सूचना सुबह लगभग 8बजे कसया थाना क्षेत्र के डुम्मरभार गांव निवासी उसके मामा के लड़के गोविन्द पटेल ने दूरभाष के जरिए पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। जानकारी मिली है कि युवती की शादी तय थी।लोगों ने बताया कि परिवार की जीविका चलाने के लिए युवती का पिता टेकुआटार बाजार में पोल्दारी करता है और भाई बाहर कमाने गये हैं।घर का माली हालत ठीक नही है।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने कहा कि फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking