कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। दुदही विकास खण्ड के गांव सरिसवा में संचालित कम्पोजिट विद्यालय का रविवार की रात चोरों ने किचेन,शिक्षण कक्ष की चाभियाँ व आफिस का ताला तोड़कर सामान गायब कर दिया। सोमवार को विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक हसन फारूख ने ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गये,उन्होंने तत्काल इसकी सुचना अभिभावकों, ग्रामप्रधान, पुलिस एवं बीआरसी कार्यालय को दी। मौके पर पहुंचे अभिभावकों,व ग्रामप्रधान की मौजूदगी में किचेन में देखा गया तो मिड डे मिल का खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री गायब था,आफिस से चाभियाँ गायब था । मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर जानकारी ली,स्कूल के आस पास के लोगों से पूछताछ की। प्रधानाध्यापक हसन फारूख एवं ग्राम प्रधान वाहीद अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष से बात करने की कोशिश किया गया लेकिन बात नहीं हो सका।
सोनू गुप्ता/न्यूज अड्डा
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…