News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर में सरकारी विद्यालय बना मदिरालय! पुलिस ने जब्त की भरी मात्रा में शराब

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 19, 2022  |  5:01 PM

3,081 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर में सरकारी विद्यालय बना मदिरालय! पुलिस ने जब्त की भरी मात्रा में शराब WhatsApp
Responsive image

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/जय प्रकाश कुशवाहा

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहन बसडिला के किचन कमरे में भारी मात्रा में शराब मिला है। हैरत की बात ये है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक को पता ही नहीं कि उनके विद्यालय के किचन कमरे को शराब का गोदाम बना दिया गया है. जहां से शराब बरामद हुई, वह एक सरकारी विद्यालय है. स्कूल के किचन कमरे से बावन कार्टन विदेशी शराब मिली है.

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

किचन का ताला खोल रख दी शराबः

शराब कारोबारियों का दुस्साहस ऐसा है कि शराब रखने के लिए धंधेबाजों ने विधालय को चयन किया। सेवरही विकाश खंड के मोहन बसडिला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थित किचन कमरा के खिड़की से बच्चो ने दोपहर में देखा कि विद्यालय के किचन कमरे में बाहर से ताला लगा है। और अंदर कार्टून में कुछ रखा गया है। जिसे देख कर बच्चो ने शोर किया, तभी किसी ने इसकी सूचना स्थानीय ग्राम प्रधान को दिया,सूचना मिलते ही इस बात की खबर प्रधान पुत्र ने बहादुरपुर पुलिस चौकी को दिया। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर धमक गई, चुकी घटना स्थल तमकुहीराज थाना क्षेत्र में होने के कारण पुलिस टीम द्वारा तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक को सूचना दिया गया।वही घटना की खबर जानकारी होते ही आबकारी विभाग भी मौके पर आ पहुंची।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस: सूचना मिलने के बाद तमकुहीराज थाना के उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक बादशाह सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचे। और विधालय के प्रधानाचार्य से आवश्यक जानकारियां ईकाठा किया तो उन्होंने बताया की शराब जिस कमरा में मिला है उस ताला की चाभी स्थानीय प्रधान के पास है। जिसमे वह विधालय बाउंड्री निर्माण कराने वास्ते समान रखते है।पुलिस द्वारा जब ताला खोला गया तो किचन कमरे में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखी हुई थी. पुलिस ने जब शराब के कार्टन निकलना शुरू किया तो एक के बाद एक कुल बावन कार्टन शराब कमरे से बरामद की गई. इसे तमकुहीराज थाना की पुलिस ने कब्जे में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

इस विषय मे स्कूल के प्रधानाध्यापक जाहिदा बनो ने बताया गया की बच्चो ने मुझे खबर दी कि किचन रूम में शराब रखा गया है। इसकी सूचना पुलिस को प्रधान जी द्वारा दिया गया,तो मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाया,जिसकी चाभी स्थानीय प्रधान जी के पास थी।

कमरे से भारी मात्रा में शराब बरामदः मौके पर पहुंचे तमकुहीराज थाना के दरोगा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर स्कूल में आया तो यहां ताला लगा हुआ था. ताला खोल कर अंदर देखा तो कई कार्टन में शराब रखा हुआ था. स्कूल के किचन कमरे से शराब बरामद हुई है.जो ऑफिसर च्वाइस और एट पीएम ब्रांड की शराब है।

देखे वीडियो!

आबकारी निरीक्षक बोले: बरामद शराब के विषय में आबकारी निरीक्षक तमकुहीराज (चार) अमरनाथ कश्यप ने बताया की पकड़ी गई अंग्रेजी शराब का जब वार कोड़ आबकारी हेड कांस्टेबल कृपा शंकर दुबे द्वारा चेक किया गया वह दाहुगंज अंग्रेजी शराब की दुकान की बताई जा रही हैं। मामला काफी गंभीर है,जल्द ही जाचो प्रांत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

बेसिक शिक्षा खंड अधिकारी बोले: घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे बेसिक खंड शिक्षा अधिकारी सेवरही अमित कुमार सिंह ने घटना का वारिकी से जांच पड़ताल किया, साथी ही विधालय परिवार के साथ सभी रोसाईयो का बयान लिया। उन्होंने मीडिया को बताया की इसका रिपोर्ट अधिकारियों को कर रहा हु।

प्रधानाध्यपक हुए निलंबित: शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना को संज्ञान लेकर उस विद्यालय के प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। लेकिन समाचार लिखते समय तक इस बात की विभागीय पुष्टि अभी नहीं हो रही है।

घटना के सम्भन्ध में क्या बोली प्रधानाध्यपक

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking