News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने रेलवे की जमीनों से अवैध कब्जा हटवाया

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 27, 2021  |  7:41 PM

892 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने रेलवे की जमीनों से अवैध कब्जा हटवाया
  • नोटिस पाते ही पूर्व में ही दुकानदारों ने स्वत: जमीन खाली कर दी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर में रेलवे स्टेशन के पूरब रेल विभाग की जमीनों पर वर्षों से दुकान लगा जीविकोपार्जन कर रहे पटरी दुकानदारों ने रेल विभाग का नोटिस पाते ही अपनी दुकान व झोपड़ी हटा लिया था। सोमवार को रेलवे के अफसरों सहित आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने रेलवे के जमीनों से बाकी बचे अवशेष हटाने की कार्रवाई की है।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

रेल प्रशासन ने सोमवार को खड्डा रेलवे स्टेशन के पूरब रेल जमीन को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जेई और आरपीएफ, जीआरपी ने रेलवे की खाली जमीन पर अतिक्रमण किए शेष दुकानों और झोपड़ी को हटाकर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। साथ ही चेतावनी दी अगर पुन: रेल की भूमि को अतिक्रमित किया जाता है तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे स्टेशन के पास दोनों तरफ दर्जनों दुकानदार दुकान खोल रोजी रोटी चला रहे थे।नोटिस देने के बाद कुछ ने स्वत: अतिक्रमण हटा लिया था, कुछ ने चेचरा, गुमटी आदि रख जमीन को खाली नहीं किया था। रेल प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर जेसीबी चलाकर रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। पीडब्लूआई, आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश सिंह, जीआरपी चौकी प्रभारी अवधेश तिवारी की अगुवाई में जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking