News Addaa WhatsApp Group Join करें

IPS Dhawal Jaiswal, SP Kushinagar/कुशीनगर: गुरू सच में आया सिंघम! “धाकड़” धवल के खौफ से डरे पशु तस्कर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 1, 2023  |  12:13 PM

1,356 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Dhawal Jaiswal, SP Kushinagar/कुशीनगर: गुरू सच में आया सिंघम! “धाकड़” धवल के खौफ से डरे पशु तस्कर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले में अपराधियों के लिए खौफ का दूसरा नाम आईपीएस धवल जायसवाल बनते जा रहे हैं। पिछले वर्ष 2022 के क्रम में 29 से ज्यादा मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी पुलिस की गोली से घायल हुए तो वहीं हार्डकोर क्रिमिनल जमानत कटवाकर जनपद के अलावा आसपास की जेलों में चले गए। इसी के चलते अब चाय पान की दुकान, ठेले और बाजारों में कुशीनगर के इस बॉजीराव सिंघम का गुणगान पब्लिक कर रही है। जिले के कसया कस्बा में एक चाय की दुकान पर चुस्की ले रहे एक सज्जन कहते हैं गुरू सुना है कुशीनगर पुलिस ने पिछले साल 875 पशुओं को वध होने से बचाया है, तो बगल में खड़े दूसरे सज्जन कहते हैं कि ठीक सुना है भईया! पिछले ही साल 29 मुठभेड़ों में पुलिस ने 28 बदमाशो को ठोंक चुकी है। अपराधियों में डर इस कदर है कि वो अब जनानत भरवा खुद जेल जा रहे हैं। पुलिस की नाम सुनते ही अपराधियों के जेहन में एक अनचाहा सा खोफ दौड़ जाता है, क्यों की अकसर अपराध और अपराधियों को काबू में रखने के लिए पुलिस को अपना सख्त रवैया दिखाना ही पड़ता है। वही कुछ अपवादों के चलते आमजन जहा तक हो सके पुलिसिया प्रपंच से दूर ही रहने का प्रयास करता है लेकिन वर्तमान में कुशीनगर की अपने मुखिया के नेतृत्व में पुलिस आमजनो के नजदीक होती चली आ रही है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

आपको बता दे, हमने अपने पिछले अंको में आपको बताया था की कैसे पुलिस ने चोरी, शराब तस्करी समेत अन्य मामलो में अपराधियों को धाकड़ धवल के निगरानी में धाराशाही किया था, आज इस अंक में हम एसपी कुशीनगर के निगरानी में पिछले वर्ष पशु तस्करो के कमर तोड़ने की कार्यवाही का चर्चा करेंगे, जिले के रास्तों से होकर पशु तस्करी का धंधा दो दशक पहले से हो रहा है। तस्कर पहले पगडंडी एवं बिहार से सटे ग्रामीण अंचल की सड़कों से पशुओं की खेप बिहार एवं पश्चिम बंगाल पहुंचा दे रहे थे। बाद में तस्करों का नेटवर्क फैलता गया और वे बेखौफ रहते हुए हाइवे के रास्ते बड़े बड़े वाहनों से भी तस्करी करने लगे। तो मिली जानकारी के अनुसार धाकड़ धवल के निगरानी में कुशीनगर पुलिस ने वर्ष 2022 में जिले के 114 जगहों से 875 पशुओं को वध होने से बचाया है साथ ही 239 तस्करों को इस दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है। साथ ही यहाँ बताना लाजमी है की पकडे गए 24 तस्करों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है वहीं 69 तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। दिन रात कुशीनगर पुलिस गलत कार्यों में लिप्त लोगो के मंसूबे पर पानी डालते हुए उनकी कमर तोड़ने में मशगूल है।

क्या कहते है एसपी धवल जयसवाल आप भी जानिए!

जिले में पशु तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है,जिसमे पुलिस को लागतार कामयाबी भी हाथ आ रही है। हर कीमत पर पशु तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश कायम किया जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking