खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे के सिविल लाइन मुहल्ला निवासी अनमोल जायसवाल के जेईई एडवांस (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल करने पर परिजनों सहित शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।
खड्डा के सिविल लाइन मुहल्ला निवासी गौरीशंकर उर्फ बबलू जायसवाल के पुत्र अनमोल जायसवाल ने जेईई एडवांस (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र सहित परिवार का मान बढ़ाया है। इसका आल इंडिया रैंक 11427 है। पढ़ाई में शुरू से ही होनहार अनमोल की सफलता पर विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र, भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, सपा नेता अमर जायसवाल, सिराज अहमद, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, गोविन्द गुप्ता, रंजीत मद्धेशिया आदि ने हर्ष जताया है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…