News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: स्वास्थ्य संविदा कर्मी की अचानक तबीयत खराब होने से मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 18, 2022  |  6:28 PM

3,431 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: स्वास्थ्य संविदा कर्मी की अचानक तबीयत खराब होने से मौत WhatsApp
Responsive image
  • परिजनों ने सीएमओ पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
  • सीएमओ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव निवासी मनोज कुमार की कल कप्तानगंज में अचानक तबीयत खराब हो गई परिजनों ने सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया, चिकित्सकों ने स्थिति बिगड़ती देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही मनोज कुमार की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव को लेकर गांव पहुंचे।शव पहुँचते ही परिवार में कुहराम मच गया। मृतक की पत्नी पूनम ने सीएमओ कुशीनगर पर आरोप लगाया है कि उनके पति को मानसिक और आर्थिक रूप से सीएमओ प्रताड़ित करते थे जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। 

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

 रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र बंगाली उम्र लगभग 36 वर्ष अपने परिवार के साथ कप्तानगंज में रहते थे। मनोज सीएमओ ऑफिस कुशीनगर एनएचएम में कार्यरत थे तथा पत्नी पूनम कप्तानगंज सीएचसी में एनएचएम में संविदा पर कार्यरत है। बुधवार शाम 8 बजे के करीब मनोज की तबीयत खराब हुई। परिजन सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराये, देर रात में मनोज की हालत बिगड़ता देख सीएचसी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही मनोज की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने सीएमओ पर पति के साथ मानसिक एवं आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए रामकोला थाने में सीएमओ कुशीनगर के खिलाफ हत्या का मुकदमा सुसंगत धाराओं में पंजीकृत करने हेतु लिखित तहरीर दी है।

तहरीर में मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि सीएमओ और उसके ड्राइवर की प्रताड़ना की वजह से मेरी पति की मौत हुई है। इस संबंध में एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया है कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

खबर पर अपडेट अभी जारी है!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking