News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर तानी पिस्टल; छिना-झपटी में डॉक्टर के पिस्टल से हुआ फायरिंग, कोई हताहत नहीं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2022  |  3:18 PM

3,794 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर तानी पिस्टल; छिना-झपटी में डॉक्टर के पिस्टल से हुआ फायरिंग, कोई हताहत नहीं
  • सड़क निर्माण के विवाद क़ो लेकर हुई यह घटना l

कसया/कुशीनगर। स्थानीय नगर कसया के सपहा रोड स्थित लक्ष्मी कम्पाउंड के दो निवासी सड़क निर्माण के विवाद क़ो लेकर आपस में भीड़ गये औऱ कहा सुनी में एक ने दूसरे पर पिस्टल तान दी,औऱ छिना झपटी में पिस्टल से फायर हो गया, संयोग वास कोई हताहत नही हुआ l

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

मिली जानकारी के अनुसार कसया नगर के सपहा मार्ग स्थित लक्ष्मी कम्पाउंड में नगरपालिका द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जहाँ डॉक्टर संजीव सिंह नेत्र रोग व हाटा ब्लॉक प्रमुख सुधीर राव का मकान है l सड़क निर्माण क़ो लेकर विरोध करतें हुए डॉ. संजीव ने सड़क निर्माण क़ो रोक दिया, जिसे लेकर प्रमुख प्रतिनिधि व डॉक्टर के बीच विवाद पैदा हो गया l विवाद होने की सूचना डॉक्टर द्वारा देने पर मौके पर पहुंचे सिटी इंचार्ज कसया संजय कुमार सिंह ने दोनों पक्षो क़ो बुलाकर विवाद सुलझाने का प्रयास कर रहे थे कि तभी दोनों पक्षो के बीच कहा सुनी बढ़ गयी औऱ डॉक्टर ने सुधीर राव पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल तान दी l डॉक्टर द्वारा पिस्टल तानते देख मौजूद सिटी इंचार्ज व मौजूद अन्य लोगो ने पिस्टल डॉक्टर के हाथ से छीनने का प्रयास करने लगे औऱ इसी छिना -झपटी में पिस्टल से फायर हो गया l पुलिस ने डॉक्टर से पिस्टल छीनकर डॉक्टर क़ो थाने लें गयी l

बताने के अनुसार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव द्वारा थाने में घटना की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गयी, पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही शुरू कर दिया है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking