अजित यादव/न्यूज अड्डा
कुशीनगर। कोरोना के तीसरे वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव से बचाव की दिशा में कार्य करते हुए आज नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल द्वारा नगर के गांधी नगर वार्ड में डोर टू डोर मास्क व सेनेटाइजर वितरण कार्यक्रम चलाया गया। बताते चले कि कोरोना की पहली लहर के दौरान भी नपा द्वारा हर घर कोरोना किट वितरण का वृहद कार्यक्रम चलाया गया था जिसके तहत परिवार के प्रत्येक सदस्यों के लिए मास्क, साबुन व सेनेटाइजर से युक्त एक मेडिकल किट की व्यवस्था की गई थी। नपाध्यक्ष जायसवाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि प्रथम फेज व द्वितीय फेज में जिस प्रकार नपाकर्मियों ने सफाई, फॉगिंग, सेनेटाइजिंग के अलावा पब्लिक अड्रेस सिस्टम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया उसी का परिणाम था कि इतनी बड़ी महामारी आने के बाद भी हमारा नगर सुरक्षित रहा। सरकार द्वारा सही समय पर लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर उन्होंने बताया कि सरकार का इस फैसले ने कोरोना वायरस की रीढ़ तोड़ने का काम किया था। इसके अलावा कोई भूखा न सोये योजना के तहत नपा द्वारा संचालित रोटी बैंक सेवा व पूरे कोरोना काल मे पांच लाख निःशुल्क भोजन पैकेट वितरण के कारण व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही। उन्होंने आने वाले समय मे हर वार्ड में दुबारा कोरोना किट वितरण को लेकर आशान्वित भी किया।
इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि सुरेश चौरसिया के अलावा नीरज मिश्रा, भरत चौधरी, मानस मिश्रा, मनीष सिंह, भोला साहा, अनिल कुमार ईत्यादि लोग उपस्थित रहे.।
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…