News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: दो दिवसीय विकास स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 23, 2022  |  6:42 PM

474 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: दो दिवसीय विकास स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

कुशीनगर। नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में 22व 23 दिसंबर को दो दिवसीय विकास स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी सचिन कुमार के द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया तथा आज दिनांक 23. 12. 2022 को विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन नेहरू इण्टर कॉलेज, मंसाछापर विशुनपुरा में किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में बेतिया ग्राम की कबड्डी टीम ने दान्दोपुर कबड्डी टीम को हराकर विजेता हुई वही दूसरी ओर चल रहे वॉलीबाल में हिरनहीं टीम ने जरार टीम को हराकर बाजी मारी। दूसरे दिन 100मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रेखा जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 200मीटर दौड़ बालक वर्ग में आकाश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसी क्रम में लम्बी कूद प्रतियोगिता में अफरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके पश्चात् सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र अतिथि रवि निषाद क्रिडा अधिकारी कुशीनगर, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार जी तथा रामनरेश प्रसाद (प्रधानाचार्य), विशाल गोविन्द राय आदि द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता में उपस्थित रहे। सभी अतिथिगण का जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने सॉल भेंट कर सम्मानित एवं धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विकास कुशवाहा, जानकी यादव, सज्जन यादव, पंकज यादव, संजय भारती,राम लखन आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking