News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एक बार फिर चर्चा में आए मधुरिया पुलिस चौकी के दरोगा जी! पढ़े क्या है पूरा मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 22, 2024  |  9:34 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एक बार फिर चर्चा में आए मधुरिया पुलिस चौकी के दरोगा जी! पढ़े क्या है पूरा मामला

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई तस्वीर या वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी कोई फोटो/वीडियो मानवता की मिसाल पेश भी कर जाते हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में जिले के तुर्कपट्टी थाना के पुलिस चौकी मधुरिया प्रभारी ने मानवता की मिसाल पेश की है जिसके बाद से दरोगा जी द्वारा किया गया काम आम लोगो के बिच चर्चाएं आम हो गया है. आम लोगो के जुबान पर दरोगा जी की मानवता खूब सुर्खिया ईकाठा करने लगी साथ ही लोग मधुरिया पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह की जमकर तारीफ भी कर रहे है.

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

यह है पूरा मामला

जिले की चौरा खास थाना क्षेत्र के जौरा बजार के गोबिंद टोला निवासी गुलाब यादव के दो पुत्र और एक पुत्री है। पति पत्नी में कुछ बातो को लेकर बहस हो गई,पत्नी नाराज होकर अपने बड़ी बहन के घर थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र के कृपा पट्टी चली आई,मामला गुरुवार की सुबह की बताई जा रही है। फिर बच्चो को उनके पिता ने मां के साथ जाने के लिए बोल दिया,मां पहले चली गई थी, बच्चे भटकते हुए तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बजार पहुंचे,और हाईवे पर भटकने लगे। फिर हुआ यह की पुलिस चौकी प्रभारी मधुरिया अवनीश कुमार सिंह अपने हमराह उमेश यादव के साथ शाम को गस्त पर निकले हुए थे की उनकी नजर हाईवे के किनारे बैठ कर तीन बच्चे की रोने पर गई। जब उन्होंने बच्चों के नजदीक जा कर उनके रोने के कारण पूछा तो उन्होंने पूरी बात बताई उन्होंने कहा की सुबह से हम लोग तीनो भाई बहन भूखे प्यासे है। और मौसी के घर का रास्ता भूल गए है।

चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने मानवता की परिचय देते हुए साहिल यादव पुत्र गुलाब यादव उम्र बारह वर्ष,डिंपल यादव उम्र ग्यारह वर्ष,आर्यन यादव उम्र आठ वर्ष को पुलिस चौकी मधुरिया अपने साथ लाया,फिर इन भाई बहन को भोजन करवाया और पूरी जानकारियां लिया। साथ ही चौरा खास थाना को उपरोक्त जानकारियां दिया, और चौरा खास पुलिस को उन बच्चो को सपुर्द कर दिया। जैसा ही यह बात आम लोगो तक पहुंची चर्चाएं सड़क से लेकर चाय पान की दुकान तक आम हो गई,जागरूक लोगो द्वारा दरोगा अवनीश को इस सजगता के लिए साधुवाद ! देना का शिलशिला शुरू हो गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking