News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : जमीनी विवाद में चले ईट पत्थर,महिला की मौत,एक हिरासत में

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 31, 2025  |  3:58 PM

248 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : जमीनी विवाद में चले ईट पत्थर,महिला की मौत,एक हिरासत में WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले के थाना विशुनपुरा अंतर्गत एक गांव में शनिवार को जमीनी विवाद में चले ईट पत्थर में एक महिला की मौत हो गई है,वही स्थानीय पुलिस आरोपी पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी है। जिस महिला की मौत हुईं है,वह उसी गांव की निवासी है,जो बीच बचाव करने गई थी की चल रहे ईट पत्थर की शिकार हो गई हैं।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

बताते चले कि शनिवार को थाना विशुनपुरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम जंगल नौगावाँ में प्रथम पक्ष उमेश गोड़ पुत्र चन्द्रिका गोड़ और द्वितीय पक्ष तुफानी यादव पुत्र सुचित यादव के मध्य जमीनी विवाद में चल रहे ईट पत्थर में बीच बचाव करने के दौरान एक महिला के मृत्यु होने हुई हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर जांच किया गया। जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि उक्त विवादित जमीन पैमाइश के पश्चात उमेश गोड़ द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था इसी दौरान तुफानी यादव व उनके परिजनों द्वारा ईंट-पत्थर चलाए गए। इस दौरान बीच-बचाव करने आई सुरसती देवी पत्नी गौरी कुशवाहा उम्र 70 वर्ष निवासी जंगल नौगावाँ थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर की मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पंचायतनामा,पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही करायी जा रही है।

बोले सीओ तमकुहीराज !

उपरोक्त घटना के विषय में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश कुमार सिंह ने इस संवाददाता को बताया कि
आरोपी पक्ष के तुफानी यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ एवं अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। स्थानीय पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking