News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर की टीम बनी फुटबाल टूर्नामेंट की चैंपियन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 21, 2025  |  6:25 PM

228 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर की टीम बनी फुटबाल टूर्नामेंट की चैंपियन
  • फाइनल मुकाबले में युवा क्लब बटलोहिया को एक गोल से हराया

कसया। फाजिलनगर विकासखण्ड के ग्राम सभा रुदवलिया बटलोहिया के पूर्वान्चल फुटबाल क्लब द्वारा आयेजित एकता कप फुटबाल टूर्नामेंट में मंगलवार को कुशीनगर क्लब ने युवा क्लब बटलोहिया को एक गोल से हराकर एकता कप पर अपना कब्जा जमा लिया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

दोपहर को प्रारंभ हुए फाइनल मैच में कुशीनगर क्लब के खिलाडिय़ों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया और शुरू से मैच पर अपना पकड़ मजबूत बनाए रखा।नतीजा पहले हाफ की समाप्ति पर कुशीनगर एक शून्य से आगे रहा।दूसरे हाफ में युवा क्लब बटलोहिया के खिलाड़ियों ने मैच में वापसी की बहुत कोशिश की लेकिन अंततः उन्हें कोई सफलता नहीं मिली और मैच एक गोल से हार गई। कुशीनगर के कप्तान फिरोज को टूर्नामेंट का श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन समाजसेवी एवं आर.के.एस ईंट उद्योग प्रोपराइटर भानुप्रताप सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबाल हमेशा से ग्रामीण परिवेश का लोकप्रिय खेल रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से युवाओं में एक अच्छा सन्देश जायेगा। क्रिकेट की तरह ग्रामीण क्षेत्रों से अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी भी प्रदेश एवं देश स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।मैच में निर्णायक की भूमिका बिंदु कुमार यादव,जनार्दन यादव एवं नीरज कुशवाहा ने निभाया जबकि कमेंट्री शमशुल होदा,सचिन यादव ने किया। प्रतियोगिता के आयोजक बिन्दू यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

इस दौरान राजू यादव,छोटे मिश्रा, संतोष प्रसाद,दीनदयाल कुशवाहा,विश्वनाथ भगत,अखिलेश यादव,धर्मनाथ यादव,रंजीत कुशवाहा, डॉ पप्पू कुशवाहा,गम्भा चौहान,सुभाष यादव,संतराज यादव ,सूरत यादव ,हरि यादव लालू यादव, गोलू,रजनीश अजीत यादव,दिवाकर यादव,आदित्य,बबलू रामप्रवेश यादव,राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking