News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: किसान सम्मान दिवस का आयोजन जिला पंचायत सभागार में हुआ सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 23, 2022  |  6:53 PM

544 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: किसान सम्मान दिवस का आयोजन जिला पंचायत सभागार में हुआ सम्पन्न
  • पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 120 वीं जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

कुशीनगर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस अवसर पर आज जनपद मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में किसान सम्मान दिवस/किसान दिवस का आयोजन विधायक पड़रौना मनीष जायसाल की उपस्थिति सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम विधयाक द्वारा फीता काट कर विभिन्न विभागों के लगे स्टाल का निरीक्षण किया गया, ततपश्चात मुख्य विकास अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से स्व0 चौधरी चरण सिंह के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

विधायक पड़रौना मनीष कुमार जायसवाल ने इस अवसर पर कृषक गणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लगातार कृषक हितों में कार्य कर रही है, जनपद में उन्नतशील बीज की उपलब्धता, बरवां फॉर्म के उद्धार का कार्य चल रहा है साथ ही मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैसे हमारे देश के अन्नदाता खुशहाली लाएं, फसल अच्छी उगाएं इसे लेकर सरकार गम्भीर है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही जनपद में 28 नए नलकूप लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने कहा कि आज पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह को याद करने के लिये इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान दिवसों सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त कृषकों की सभी समस्याओं का निदान अवश्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषकों की जो भी समस्याएं हैं वो लिखित या मौखिक रूप से संज्ञान में लाएं उसका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सम्बोधन दौरान ये भी कहा कि सभी कृषक गण कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही जानकारी को सुने व लाभ उठाएं।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया से आये वैज्ञानिक गण, उप निदेशक कृषि आशीष कुमार, ए0आर0 कोऑपरेटिव शिवजी यादव, जिला कृषि अधिकारी बी आर मौर्य, द्वारा भी सभा का सम्बोधन कर किसान हितों के लिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, कृषि ऋण, उद्योग स्थापना हेतु ऋण, सहित विभिन्न फसलों में लगने वाले रोगों की रोकथाम हेतु जानकारी दी गयी।

उक्त अवसर पर कृषक गणो द्बारा भी अपनी समस्याएं रखी गई जैसे कप्तानगंज चीनी मिल का बकाया भुगतान, नैनो तरल यूरिया प्रयोग करने पर अत्यधिक (छिड़काव हेतु अलग से मजदूरी) लागत, जनपद में कोल्ड स्टोरेज पर्याप्त न होना,नहरों में पानी अब तक नही आने की शिकायत की गयी।

किसान सम्मान दिवस के अवसर पर जनपद के 102 प्रगतिशील कृषकों को विधायक सदर व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया, जिसके अंतर्गत -नसरुद्दीन-सोहंग, रामगिरि शर्मा-पकड़ी वन्ति, छेदी सिंह-हरपुर भरवां, संजय सिंह-पुरैना कटया, शशिभूषण सिंग- बेलवां, मनोज कुमार सिंह- सेखवनिया, कुन्तिदेवी धरमौली, गीता सिंह-एकवनहीँ, सुखारी-परसिया, सहित सभी को प्रमाण पत्र सहित शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी सहित कृषक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking