News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पांच माह बाद सुलझी किशोर के हत्या की गुत्थी, पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 23, 2022  |  6:40 PM

1,117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पांच माह बाद सुलझी किशोर के हत्या की गुत्थी, पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह
  • खड्डा थाना क्षेत्र के करदह गांव में पोखरे में मिली थी किशोर तावेद का शव
  • शुक्रवार को उठा रहस्य से पर्दा
  • आरोपित किशोर को भेजा गया बाल सुधार गृह

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत करदह तिवारी टोला में पांच माह पूर्व पोखरे में डूबे एक नाबालिक बच्चे की हत्या की गुत्थी आखिरकार खड्डा पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या में शामिल एक नाबालिग बच्चे को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से...

क्या है पूरा मामला

बताते चलें कि खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा करदह तिवारी टोला में बीते 13 अगस्त को अपने पांच साथियों संग तावेद उर्फ छोटू गांव के पश्चिम पोखरे में नहाने गया था। पुलिस के मुताबिक बच्चे पोखरे में नहाकर बाहर निकल आए, उन बच्चों में सिर्फ कैश को तैरना आता था। बाकी बच्चे दुबारा नहाने के लिए कैश के जिद करने पर पानी में नहीं जा रहे थे तो तावेद उर्फ छोटू को जबरदस्ती पकड़कर पोखरे में ले जाना चाहा तो दोनों में मारपीट हो गई और कैश तावेद का पैर पकड़कर पानी में खींच ले गया तथा गला दबा दिया था। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ करते हुए घटना का खुलासा किया। घटना की विवेचना पहले थाने पर तैनात एसआई पीके सिंह ने किया। बाद में इसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक (अपराध) वीरेंद्र कुमार यादव कर रहे थे, लेकिन घटना का पटाक्षेप नहीं हो रहा था। नवागत एसएचओ अमित कुमार शर्मा ने बारी-बारी से सभी बच्चों का बयान लिया। जिसमें अन्य बच्चों ने बातों ही बातों में तावेद और कैश के बीच मारपीट होने की पुष्टि कर दी। जिस पर एसएचओ ने कैश को गिरफ्तार कर पूरी घटना उगलवा लिया और इस पूरी घटना का पर्दाफाश कर बाल सुधार गृह रवाना कर दिया।

इस मामले का पर्दाफाश करते हुए प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस घटना की पूरी कहानी कैश ने बयां कर दी है, जिस पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking